दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत! आज से कूल-कूल होगा मौसम, बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज से कूल-कूल होने की संभावना है। शुक्रवार से चार दिनों तक रोज रात में बूंदाबांदी की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। सुबह मौसम अच्छा रहेगा। वहीं, दिन के समय उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है। चार दिन

4 1 16
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज से कूल-कूल होने की संभावना है। शुक्रवार से चार दिनों तक रोज रात में बूंदाबांदी की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। सुबह मौसम अच्छा रहेगा। वहीं, दिन के समय उमस वाली गर्मी परेशान कर सकती है। चार दिन बाद 14 मई से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर तेज हवाएं चलीं। इसकी वजह से तापमान कंट्रोल में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रहा।
शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। रात में बूंदाबांदी होगी। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 11 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होगी। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 12 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे रह सकती है। अधिकतम तापमान सिमटकर 37 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 14 मई से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर आ सकता है। 15 मई से धूप एक बार फिर परेशान करेगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

weather


मई में दिल्ली का मौसम अब तक शुष्क रहा

स्काईमेट के अनुसार मई में दिल्ली का मौसम अब तक शुष्क रहा है। 4 से 7 मई के बीच तापमान लगातार 40 डिग्री के उपर बना रहा। अब तेज हवाओं की वजह से गर्मी थोड़ी कम हुई है। आने वाले दिनों में गर्मी के अचानक बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले हफ्ते के मध्य तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे बना रह सकता है। दरअसल पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हुआ है। इसकी वजह से उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर एक चक्रवाती सिस्टम बना है। इसकी वजह दिल्ली में हवाओं का पैटर्न बदलेगा। इस सिस्टम की वजह से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चलेंगी। रात के समय बूंदाबांदी होगी। दोपहर के समय नमी बढ़ने से उमस वाली गर्मी रहेगी। सुबह आरामदायक होगी। राजधानी में 10 से 13 मई के बीच बूंदाबांदी होगी। 11 व 12 मई को बारिश बढ़ जाएगी। तेज बारिश से पहले धूल भरी आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली चमकने, गरज और तेज हवाओं की आशंका भी बनी हुई है। आंधी रुकने के बाद एक बार फिर तापमान बढ़ जाएगा। अगले हफ्ते के अंत तक यह एक बार फिर 40 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

West Bengal Teacher Recruitment Scam: CBI को WBSSC के सर्वर से मिले महत्वपूर्ण ई-मेल, रिश्वत देकर नौकरी लेने और देने वालों की होगी पहचान

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। सीबीआइ ने स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल विद्यालय सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के सर्वर से कुछ महत्वपूर्ण ई-मेल के बारे में जानकारी हासिल की है। सूत्रों ने बताया कि इन ई-मेल से कई अयोग्य उम्मीदवारों की प

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now